फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ

फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय में किया गया, जिसमें बल्लभगढ़ जोन के अनेक केमिस्ट और मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आयोजित बैठक के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित दवाइयों से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई तथा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसी दवाइयां न तो स्टोर में रखी जाएं और न ही बेची जाएं।

डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने सभी संचालकों को अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरों की कवरेज दुकान के अंदर और बाहर दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह कवर करनी चाहिए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने में केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी संचालकों को दवाइयों का उचित रिकॉर्ड रखने और किसी भी अवैध गतिविधि को बढ़ावा न देने की हिदायत दी गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित दवा खरीदने का प्रयास करता है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए।

डीसीपी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस और मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संचालक कानून का पालन करते हुए नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करेंगे।बैठक में उपस्थित केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading

फरीदाबाद। मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | रुपये 20 हजार नकद बरामद

धर्मेंद्र यादव
|
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद। सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अ...
Continue Reading
Advertisement

Trending