फतेहाबाद में किसानों का विरोध | जाखल मंडी के गेट ट्रॉली लगाकर बंद : जगह की कमी पर प्रशासन से टकराव

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
जाखल अनाज मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर विरोध करते किसान
जाखल अनाज मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर विरोध करते किसान

फतेहाबाद के जाखल अनाज मंडी में किसानों ने जगह की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी के दोनों गेट बंद कर दिए। किसानों और प्रशासन के बीच अनाज गिराने को लेकर विवाद गहराता नजर आया।

सुबह जाखल अनाज मंडी में किसानों ने विरोध स्वरूप दोनों गेट बंद कर दिए। एक गेट पर ट्रॉली खड़ी कर दी गई, जबकि दूसरे गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया गया। इससे मंडी में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं।

किसानों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त जगह नहीं है, जिसके कारण उन्हें अनाज गिराने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि आढ़तियों के निजी प्लॉटों में अनाज उतारने की अनुमति दी जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके।

मार्केट कमेटी सचिव ने स्पष्ट किया कि मंडी से बाहर अनाज गिराने की अनुमति फिलहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी में पर्याप्त जगह उपलब्ध है और किसी भी किसान को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन के नियमों के अनुसार मंडी के अंदर ही गेहूं की खरीद और उतार सुनिश्चित किया जाएगा।

विवाद के बीच प्रशासन ने हरियाणा वेयरहाउस की एजेंसी को बुलाकर मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवा दी। हालांकि किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मंडी के बाहर अनाज उतारने की अनुमति चाहते हैं।

स्थिति को देखते हुए जाखल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर गांव उन्हाणी मोड़ के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन क...
Continue Reading

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading
Advertisement

Trending