महेंद्रगढ़ I हकेवि में 13.33 करोड़ का जल शोधन संयंत्र शुरू : सांसद धर्मबीर सिंह ने किया उद्घाटन, परिसर में अब सुदृढ़ होगी पेयजल आपूर्ति

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन करते सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक कंवर सिंह यादव व कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन करते सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक कंवर सिंह यादव व कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में मंगलवार को अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के उद्घाटन भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री धर्मबीर सिंह, महेंद्रगढ़ के विधायक श्री कंवर सिंह यादव व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी, जबकि भोजन तीसरे स्थान पर आता है। यदि ये मूलभूत आवश्यकताएं सही हों, तो व्यक्ति कई बीमारियों से बच सकता है। उन्होंने कहा कि आज हर अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देता है। शहरी विश्वविद्यालयों में वायु प्रदूषण को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को हकेवि, महेंद्रगढ़ में प्रवेश दिलाना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां का वातावरण अपेक्षाकृत शुद्ध है। अंत में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में जल शोधन संयंत्र की स्थापना से पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट भी लाभांवित होगा। इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने संयंत्र परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का जल शोधन संयंत्र बनने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी और आज ये तैयार है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस पानी का उपयोग छात्रावास में विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है। अब पानी का टीडीएस स्तर संतुलित स्तर पर आ गया है। पीने के पानी के लिए आरओ की आवश्यकता समाप्त हो गई है। कुलपति ने कहा कि इस कार्य में विधायक श्री कंवर सिंह यादव का भी विशेष सहयोग रहा है। वे हमेशा विश्वविद्यालय के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में 8 नई इमारतों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। खेल, कंप्यूटर साइंस, स्पोर्ट्स हॉल आदि की इमारतों में कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी लगभग पूर्ण होने के करीब हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय और अधिक सुदृढ़ एवं पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा। वर्तमान में विश्वविद्यालय इस प्रांत में शीर्ष स्थानों (नंबर एक या दो) पर है, जहां लगभग 250 शिक्षक एवं 5000 विद्यार्थी हैं। भविष्य में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय देश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा।

विश्वविद्यालय के मुख्य अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि इस परियोजना का क्रियान्वयन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सी.पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा किया गया है। परियोजना की कुल लागत लगभग 13.33 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक संयंत्र में जल शुद्धिकरण की समग्र प्रक्रिया के लिए विभिन्न उन्नत संरचनाएं स्थापित की गई हैं। इसमें 2.5 करोड़ लीटर क्षमता का कच्चे जल का भंडारण टैंक, फ्लैश मिक्सर टैंक, फ्लोकुलेशन टैंक, क्लैरिफायर टैंक तथा सूक्ष्म कणों को हटाने के लिए फिल्ट्रेशन टैंक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्लोरीनीकरण के माध्यम से जल का कीटाणुशोधन किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत 200 केएल क्षमता के दो कच्चे जल भंडारण टैंक तथा 200 केएल क्षमता के तीन शुद्ध जल भंडारण टैंक स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, शिक्षकों, विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के आभार के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. रणबीर, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता महेश भारद्वाज व रमन मलिक भी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending