अपराध पर लगाम के लिए पुलिस का सघन नाकाबंदी अभियान : जिलेभर में वाहनों की जांच एसपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में पुलिस, प्रवेश द्वारों और सीमाओं पर कड़ी निगरानी

रिपोर्टर: प्रेस विज्ञप्ति
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )

जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े निर्देशों के तहत पूरे जिले में एक साथ यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस टीमें प्रमुख मार्गों, अंतर-जिला सीमाओं और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहीं। हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।

अभियान के तहत दुलोठ अहीर नाका, बजाड़ अटेली नाका, मंढाणा नाका, कनीना और सतनाली सहित कई स्थानों पर पुलिस ने सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर गहन जांच की। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चेकिंग का पूरा रिकॉर्ड विशेष रजिस्टर में दर्ज किया गया, जिसमें वाहन का प्रकार, नंबर, चालक व मालिक का विवरण, मोबाइल नंबर, यात्रियों की संख्या और यात्रा का उद्देश्य तक नोट किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई करना है, साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध पाए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के औचक नाकाबंदी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending