अटेली I नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व: बबली यादव का बयान

सतीश शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव
ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव ने कहा कि यह कानून महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी भाजपा के लिए केवल नारा नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रतिबद्धता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में संसद में पारित यह अधिनियम अब प्रभावी कानून बनने की ओर अग्रसर है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी, जिससे उनकी भागीदारी और प्रतिनिधित्व दोनों में वृद्धि होगी।

बबली यादव ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल समानता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तय करता है कि हम कैसा समाज बनाना चाहते हैं। जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो वे केवल पद नहीं संभालतीं बल्कि शासन व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी और मजबूत बनाती हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को एक-तिहाई हिस्सेदारी मिलने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और समाज अधिक समृद्ध व संतुलित बनेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: