नारनौल। सरकार की सोच है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे : ओम प्रकाश यादव

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
सोमवार को विधायक ओम प्रकाश यादव अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 में लगभग 2.23 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया है, जिससे ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायतों की खर्च सीमा बढ़ाकर 21 लाख रुपये तक कर दी गई है तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है और महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं रही। विधायक ने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं की सोच महिलाओं को राजनीतिक समानता देने की थी, लेकिन यह सपना लंबे समय तक अधूरा रहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है और इस दिशा में लगातार ठोस नीतियां बनाई गई हैं। अन्य राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से बुरी तरह तंग आ चुकी है और भारतीय जनता पार्टी को आशा भरी निगाहों से बंगाल की जनता देख रही है बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विधायक ने यह भी कहा कि वर्ष 2014 के बाद से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और किसानों को पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।
इस मौके पर निजी सचिव गजेंद्र यादव, पीआरओ राजेश यादव, पवन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार आयोज...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading
Advertisement

Trending