ज़िला
नारनौल। बंदियों के अधिकार और विधवा कल्याण पर मंथन : सीजेएम नीलम कुमारी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक | गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा पर सख्त निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज अपने कार्यालय में जेल में बंद गरीब कैदियों के कानूनी अधिकार, विधवा सेल की कार्यप्रणाली और गुमशुदा बच्चों से संबंधित संशोधित ‘मॉडल प्रोसिक्यूशन स्कीम 2022’ के प्रभावी कार्यान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाना और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने गरीब बंदियों के अधिकार के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को समय पर मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति गरीबी के कारण न्याय से वंचित न रहे। साथ ही विधवाओं के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए सेल की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं और उनके अधिकार समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। सीजेएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन, ऋण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिले, यह सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।
सीजेएम नीलम कुमारी ने गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनके पुनर्वास के लिए ‘मॉडल प्रोसिक्यूशन स्कीम 2022’ के तहत पुलिस और बाल कल्याण समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
बैठक के अंत में सचिव नीलम कुमारी ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जतिन गुजराल, नगराधीश डॉ मंगल सैन, डीएसपी भारत भूषण, जिला जेल अधीक्षक संजय बांगर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, महिला थाना प्रभारी मंजूषा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश गोयल, सुरेश कुमार एवं पैनल अधिवक्ता गिरिबाला यादव मौजूद थी।
नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण