ज़िला
निजामपुर LPG एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : HPCL ने सप्लाई निलंबित की , जांच में सामने आई गंभीर गड़बड़ियां , FIR दर्ज
महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र में संचालित एक LPG एजेंसी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैस सप्लाई निलंबित कर दी है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद हुई जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार, DFSC नारनौल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर 28 और 29 मार्च 2026 को एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन्होंने एजेंसी के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
जांच में पाया गया कि एजेंसी परिसर में न तो रेट लिस्ट और स्टॉक बोर्ड अपडेट था और न ही स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को LPG वितरण से संबंधित मूल जानकारी तक स्पष्ट नहीं थी।
सबसे गंभीर आरोप यह सामने आया कि उपभोक्ताओं को वास्तविक रूप से होम डिलीवरी नहीं दी जा रही थी, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शाई जा रही थी। कुछ मामलों में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने के संदेश भेजे गए, जबकि मौके पर डिलीवरी नहीं हुई थी।
इसके अलावा एजेंसी द्वारा संचालन में लापरवाही के संकेत भी मिले हैं। संबंधित रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि एजेंसी की ओर से संचालन बंद करने की अनुमति तक मांगी गई थी, जिसे आवश्यक सेवा के संदर्भ में गंभीर माना गया।
मामले में LPG नियंत्रण आदेश 2000 के उल्लंघन को देखते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इन सभी तथ्यों के आधार पर HPCL ने डीलरशिप एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से LPG सप्लाई निलंबित कर दी है। साथ ही आगे उच्च स्तरीय जांच की संभावना भी जताई जा रही है, जिसमें और कार्रवाई हो सकती है।
निजामपुर | पुलिस-जनप्रतिनिधि समन्वय पर जोर : नशे से दूर रहने की अपील | थाना प्रभारी भगत सिंह का हुआ स्वागत
निजामपुर | सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान : रणवीर राड़ व छोटेलाल चंदेला का अभिनंदन | युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश
निजामपुर। शोक के बीच जनचिंता के मुद्दों पर बोले दुष्यंत चौटाला : महंगाई और खाद संकट पर जताई चिंता
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान