यमुनानगर। नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने किया वार्ड-16 का निरीक्षण | मानसून से पहले समयबद्ध सफाई के दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद

यमुनानगर। मानसून की दस्तक और आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बुधवार को वार्ड संख्या 16 के विभिन्न नालों का धरातल पर जाकर गहन निरीक्षण किया।

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद सबसे पहले वार्ड 16 के पार्षद संदीप धीमान, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वार्ड 16 के कुलदीप नगर नाले पर पहुंचे। जहां उन्होंने नाले की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से गाद (सिल्ट) निकालने के कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके बाद आयुक्त का काफिला गांधी नगर अंडरपास, चांदपुर और जोगिंद्र नगर समेत क्षेत्र के अन्य छोटे-बड़े नालों की ओर बढ़ा। उन्होंने इन सभी संवेदनशील स्थानों पर सफाई कार्य की गहनता से जांच की और जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा हो काम

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने फील्ड में मौजूद अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई का कार्य पूरी तरह से समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नालों व नालियों में कचरा व घर का बचा हुआ सामान न फेंके। इससे नाले अवरुद्ध होते है, जिससे नाला जाम होने की समस्या उत्पन्न होती है।

 

जलभराव रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रमुख नालों की सफाई व्यवस्था में और तेजी लाई जाए। जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखा जाए ताकि भारी बारिश के दौरान भी कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। किसी भी संभावित जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक और एहतियाती कार्यवाही समय रहते पूरी कर ली जानी चाहिए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करें और समय-समय पर चल रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा (रिव्यू) की जाए, ताकि निर्धारित समय अवधि के भीतर शत-प्रतिशत काम पूरा हो सके और जनता को राहत मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने मानसून सीजन में बरसात के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चौक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड  सह...
Continue Reading

फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी : दिल्ली से तीसरी लेयर का खाताधारक गिरफ्तार | बल्लभगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ से गिरफ्तार किया है। को माननीय न्यायलय में पेश कर ...
Continue Reading

रेवाड़ी | बेरली कलां में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव : डीसी अभिषेक मीणा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं | अवैध कब्जे हटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला के गांव बेरली कलां में मंगलवार को रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इससे पहले ...
Continue Reading
Advertisement

Trending