ज़िला
सीडी कांड में राव नरेंद्र सिंह को राहत : हाईकोर्ट ने नारनौल ट्रायल पर लगाई रोक : 50 करोड़ मांगने के आरोपों वाला मामला : चार्जशीट को दी गई चुनौती पर फैसला
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को कथित सीडी कांड मामले में बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।
यह मामला नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ट्रायल कोर्ट की आगे की प्रक्रिया पर रोक लग गई है।
जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की ओर से इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ट्रायल पर स्टे दे दिया।
यह पूरा मामला पलवल की 30 एकड़ जमीन के सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित है। आरोप है कि कांग्रेस सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए राव नरेंद्र सिंह ने सीएलयू के बदले 50 करोड़ रुपये की मांग की थी।
बताया जाता है कि वर्ष 2013 में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था, जबकि वर्ष 2016 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को भी दी थी और बाद में इस प्रकरण से जुड़ी सीडी भी सार्वजनिक की गई थी।
राव नरेंद्र सिंह के वकील करण सिंह यादव के अनुसार, चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद