ज़िला
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले CM सैनी : अंबाला दौरे और चुनावी रणनीति पर चर्चा : पंजाब-बंगाल चुनाव पर मंथन तेज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें अंबाला दौरे से लेकर आगामी चुनावी रणनीति तक पर विचार-विमर्श हुआ।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अंबाला का दौरा कर सकते हैं, जहां शहीद स्मारक का उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह दिल्ली दौरा अचानक तय हुआ। पहले उनका कार्यक्रम पश्चिम बंगाल जाने का था, जिसे बाद में बदल दिया गया। इसके बाद चंडीगढ़ में मीटिंग्स के बाद उनका शेड्यूल फिर बदला गया और वे दिल्ली रवाना हुए।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चा है कि सैनी को पंजाब चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरियाणा में 2024 की जीत के बाद वे भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल हो चुके हैं और पिछले एक महीने से पंजाब में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
सीएम सैनी पंजाब में कई दौरों के दौरान न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि गांवों और कस्बों में जाकर लोगों से संवाद भी कर रहे हैं। वे कई बार केसरिया पगड़ी में नजर आए और स्थानीय भाषा में संवाद करते दिखे, जिससे उनकी पकड़ मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, नायब सैनी बीते एक वर्ष में 35 से अधिक बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं और पार्टी के लिए ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ के रूप में देखे जा रहे हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान