ज़िला
गुजरवास में ‘नशे को छोड़ो-खेलों से जोड़ो’ अभियान : हनुमान जयंती पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता , ककराला टीम बनी विजेता
श्रीराम सेवा ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत गुजरवास के सौजन्य से ‘नशे को छोड़ो-खेलों से जोड़ो’ अभियान के तहत वीरवार को वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आसपास के दर्जनभर गांवों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ओपी चौहान द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्रमुख शिक्षाविद एवं कवि-गीतकार डॉ. छत्रपाल वर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और जागरूकता में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।
खेल प्रभारी मुकेश कोच ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करीब एक घंटा चालीस मिनट तक चला, जिसमें खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में ककराला टीम ने 7100 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि बिहाली टीम को 5100 रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला। पड़तल टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर 3100 रुपये का इनाम प्राप्त किया, वहीं गुजरवास टीम चौथे स्थान पर रही, जिसे 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर बीर सिंह नम्बरदार, सुमेर सिंह चौहान, नारायण दत्त बंसल, कुलदीप सिंह, रामकिशन, हनुमान ठेकेदार, रतनलाल सैन, राजेश पंडित, रमेश, रामौतार सहित विभिन्न गांवों के खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान