चलती कार में धमाका, बाल-बाल बची जान : झज्जर फ्लाइओवर के पास लगी आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान : टायर फटने से हादसे की आशंका

रिपोर्टर: रेवाड़ी
|
कार से उठती आग की लपटें और पाइप से आग बुझाने का प्रयास करते व्यक्ति।

शहर के झज्जर फ्लाइओवर के पास वीरवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि झज्जर के बौंद निवासी मंजीत अपनी कार से रेवाड़ी की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही उनकी कार झज्जर फ्लाइओवर के पास पहुंची, अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए मंजीत ने तुरंत कार रोकी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

इस आगजनी में कार को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

टायर फटने से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और ड्राइवर से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर तुरंत वाहन रोककर जांच करवाएं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending