रेवाड़ी में फर्जी NCC प्रमाणपत्र घोटाला: अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

रेवाड़ी
|

फर्जी एनसीसी प्रमाणपत्र मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओएस यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार वर्ष 2010 से 2012 के बीच कथित रूप से फर्जी तरीके से एनसीसी प्रमाणपत्र जारी किए गए। आरोप है कि एक व्यक्ति को कॉलेज का छात्र दिखाकर उसे एनसीसी प्रमाणपत्र दिया गया, जबकि वह उस समय किसी अन्य शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत था।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ अन्य व्यक्तियों को भी कथित फर्जी नामांकन के आधार पर प्रमाणपत्र जारी किए गए। इनमें ऐसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं जो कॉलेज के नियमित छात्र नहीं थे। रिकॉर्ड में संभावित छेड़छाड़ की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर द्वारा दी गई जानकारी के बाद हुआ। इसके बाद 9 सितंबर 2025 को एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दायरे में तत्कालीन एनसीसी अधिकारी प्रो. धीरज सांगवान सहित अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है।

मामले में आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था। अदालत ने अपने अवलोकन में कहा कि ऐसे मामलों का प्रभाव सार्वजनिक विश्वास पर पड़ सकता है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के एक कॉलेज में अध्ययनरत छात्र को अहीर कॉलेज का कैडेट दर्शाकर उसे एनसीसी प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसके अलावा एनसीसी अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदारों को भी नियमों को दरकिनार कर प्रमाणपत्र दिए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि नामांकन से जुड़े दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर पात्रता बनाई गई और इस आधार पर प्रमाणपत्र जारी किए गए।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला वर्ष 2010 से 2012 के बीच का है, जबकि इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 9 सितंबर 2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

हरविन्द्र यादव
|
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने HPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार नारनौल में तैनात डीएसपी दिनेश कुमार यादव का तबादला कर उन्हें पुन्हाना भेजा गया है। आदेश में यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया ह...
Continue Reading

नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता

हरीसिंह
|
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
नारनौल | इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के बाद हरियाणा की जिला राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महेंद्रगढ़ सहित छह जिलों के जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कारणों से ‘होल्ड’ पर रखा गया है, जिसके बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज है, हालांकि किस...
Continue Reading

नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव

रामचन्द्र सैनी
|
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
महिला आरक्षण पर चल रहे राजनीतिक द्वंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर किया जा रहा प्रचार आम आदमी को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने इसके क़ानूनी पहलू पर स्थिति स्पष्ट करते हु...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: