ज़िला
महेंद्रगढ़ में नए एसपी के सामने बड़ी चुनौती : पुलिस-अपराधी गठजोड़ तोड़ने की परीक्षा , नशा और कानून व्यवस्था अहम मुद्दा
महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई उम्मीदें और बड़ी चुनौतियां दोनों सामने हैं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ का तबादला होने के बाद अब 2019 बैच के आईपीएस दीपक जेवरिया ने जिले की कमान संभाली है।
नए एसपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिले में लंबे समय से चर्चा में रहे पुलिस और अपराधियों के कथित गठजोड़ को तोड़ने की मानी जा रही है। इसके साथ ही नशे के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण भी एक अहम मुद्दा बन चुका है।
नशे का नेटवर्क बना चिंता का विषय
हाल ही में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक में भी नशे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, जहां कथित तौर पर बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई गई थी।
पुलिस-अपराधी गठजोड़ पर उठते सवाल
जिले में पूर्व में भी इस तरह के मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा कुछ पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की कार्रवाई भी की गई थी, जिसे सुधारात्मक कदम के रूप में देखा गया था। हालांकि समय के साथ परिस्थितियां फिर चर्चा में आने लगी हैं।

पूर्व एसपी पूजा वशिष्ठ को लेकर आमजन में व्यक्तिगत रूप से सकारात्मक छवि की बात कही जाती रही है, लेकिन व्यवस्था के स्तर पर चुनौतियां बनी रहीं। ऐसे में अब नए एसपी के सामने न केवल सिस्टम को मजबूत करने, बल्कि आमजन और पुलिस के बीच विश्वास बहाल करने की भी जिम्मेदारी है।
अब नजरें नए कप्तान की कार्यशैली पर
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी जिले में कानून व्यवस्था केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन की पहुंच से मजबूत होती है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नए पुलिस कप्तान किस तरह इन चुनौतियों का सामना करते हैं और व्यवस्था में सुधार ला पाते हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान