ज़िला
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने रसोई गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक माह में प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई की हैं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई मुस्तैदी का ही परिणाम है कि पूरे हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला कार्रवाई के मामले में शीर्ष पर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सख्त अभियान की वजह से जिले में एलपीजी की सप्लाई अब बिल्कुल सामान्य हो गई है और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
खाद्य एवं पूर्ति विभाग की छह विशेष टीमों द्वारा नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, अटेली और नांगल चौधरी के शहरी क्षेत्रों में स्थित ढाबों और दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। अब तक कुल 41 स्थानों पर दी गई दबिश में विभाग ने 179 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि पात्र उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों पर नकेल कसी जा सके। वर्तमान में जिले की 21 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन 4000 से 5000 सिलेंडरों की डिलीवरी सुचारू रूप से की जा रही है और प्रशासन के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
इस संबंध में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि आमजन की सुविधा और कालाबाजारी की सूचना देने के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
इन कॉलोनी वासियों के उपभोक्ता लगवा सकते हैं पीएनजी कनेक्शन
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन नारनौल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे हुडा, एम्प्लॉई कॉलोनी, मालवीय नगर और रेवाड़ी रोड सहित कई इलाकों में अडानी गैस की पाइपलाइन चालू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि एलपीजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल भी है।
नए पीएनजी कनेक्शन के लिए तीन योजनाएं
• योजना-1: 301 रुपए पंजीकरण शुल्क। 6000 रुपए सुरक्षा राशि को 30 किस्तों में देने की सुविधा। 500 रुपए की मुफ्त गैस।
• योजना-2: 301 रुपए पंजीकरण शुल्क और 75 रुपए मासिक किराया। 1 रुपए में गीजर पॉइंट सुविधा।
• योजना-3: 6301 रुपए एकमुश्त भुगतान पर तुरंत कनेक्शन और 1 रुपए में गीजर पॉइंट सुविधा।
आवेदन के लिए ‘My Adani Gas’ ऐप का उपयोग किया जा सकता है। सहायता के लिए कस्टमर केयर नंबर 07969221100 या 07947545252 पर संपर्क किया जा सकता है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान