ज़िला
समाधान शिविर में 56 शिकायतें दर्ज : एसडीएम बोले—हर समस्या का समयबद्ध और स्थायी समाधान करें एसपी और एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय परिसर स्थित कोर्ट रूम में वीरवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक दीपक और एसडीएम योगेश सैनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 56 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की, वहीं एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया।
एसडीएम योगेश सैनी ने विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और स्वयं निगरानी करते हुए उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि एक ही समस्या बार-बार सामने न आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनसेवा का माध्यम बनाया जाए।
एसडीएम ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उनका समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 73.97 लाख की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाते में आए थे 7 लाख रुपये
फरीदाबाद। एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस ने रुपए 32.16 लाख बरामद किए | रुपए 24.04 लाख की राशि कराई फ्रीज
नूंह | बीबीपुर गांव में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या : पुलिस जांच में जुटी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी21 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे