हकेवि में एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन : 100 विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र 45 दिवसीय प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को मिली आधुनिक तकनीकी कौशल की मजबूती

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षकों के साथ
एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षकों के साथ

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस 45 दिवसीय कार्यक्रम में कुल 100 विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित सैमसंग इनोवेशन कैंपस के अंतर्गत फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया, जो उद्योग और अकादमिक के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण बना।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य के लिए तैयार इंजीनियरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे विद्यार्थियों की वैश्विक रोजगार क्षमता मजबूत होती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के बी.टेक. के 100 विद्यार्थियों को उद्योग-स्तरीय कौशल से लैस किया गया। इस पहल की शुरुआत निदेशक डॉ. दिव्या द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से हुई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परिसर में ही विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप उच्च मांग वाले कौशल सिखाए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: