फर्जी डिग्री कांड में गिरफ्तारी : हिसार BJP नेता महेंद्र जुनेजा जेल भेजे गए | पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला ब्यूरो
|
हिसार

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार महेंद्र जुनेजा
फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार महेंद्र जुनेजा

हिसार के भाजपा सिटी मंडल प्रमुख और पूर्व पार्षद महेंद्र जुनेजा को फर्जी मेडिकल डिग्री मामले में पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।

पंचकूला पुलिस ने फर्जी मेडिकल डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता महेंद्र जुनेजा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। यह मामला 12 मई 2023 को दर्ज FIR नंबर 142 से जुड़ा हुआ है।

जांच में सामने आया कि महेंद्र जुनेजा के नाम पर जारी मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पूरी तरह फर्जी था। रिकॉर्ड मिलान में पता चला कि जिस सर्टिफिकेट नंबर और तारीख का इस्तेमाल किया गया, वह असल में किसी अन्य डॉक्टर, डॉ. नीलम के नाम पर जारी हुआ था।

FIR के अनुसार, कुछ लोगों ने जुनेजा से संपर्क कर उन्हें BAMS डिग्री दिलाने का झांसा दिया। करीब 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 5 लाख रुपये पहले और बाकी डिग्री मिलने के बाद दिए गए। इसके बदले उन्हें फर्जी मार्कशीट, प्रोफेशनल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि एक संगठित गिरोह कई लोगों को फर्जी मेडिकल डिग्री और सर्टिफिकेट उपलब्ध करा रहा था। यहां तक कि MBBS जैसी डिग्री देने का दावा भी किया जा रहा था, जिसे मेडिकल सिस्टम के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

इस मामले में पहले भी विवाद सामने आ चुका है। वर्ष 2022 में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की जुनेजा से मुलाकात के बाद उनके क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था और करीब 7 घंटे जांच चली थी। इसके बाद उनका पार्षद टिकट भी काट दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 2022 में सर्टिफिकेट की जांच को लेकर शिकायत दी गई थी। 29 नवंबर 2022 को डिग्री फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 12 मई 2023 को पंचकूला सेक्टर-5 थाने में FIR दर्ज की गई। लंबे समय तक जांच के बाद 9 अप्रैल 2026 को पुलिस ने जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: