हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम : दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड बढ़ी | 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के संकेत

ग्राउंड रिपोर्ट
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम
हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम एक बार फिर शुष्क और साफ हो गया है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी आ सकती है।

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप तेज होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात के समय उत्तरी हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई है। आमजन को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।

हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद मौसम साफ हो गया है। गुरुवार को यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं लगातार मैदानों तक पहुंच रही हैं।

प्रदेश में चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस और पानीपत में 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल का तापमान 29.5/15.0 डिग्री और महेंद्रगढ़ का 30.4/14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में दिन का तापमान 31.5 और रात का 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम शुष्क होने से किसानों को राहत मिली है, वहीं आमजन के लिए मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप तेज होने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अगले 3–4 दिनों तक रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 11 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जिलों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव तय माना जा रहा है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: