अटेली। खोड में नामांकन अभियान तेज : घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील | पंचायत और स्कूल ने मिलकर लिया संकल्प

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| अटेली
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल

अटेली। राजकीय माध्यमिक स्कूल खोड द्वारा मुख्याध्यापक अनूप सिंह के नेतृत्व में गांव खोड तोबड़ा और आसपास की ढाणियों में शिक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान के माध्यम से बच्चों को राजकीय स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । स्कूल की सात सदस्यीय टीम ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित किया।
अभिभावकों से मुखातिब होते हुए मुख्याध्यापक अनूप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाएं अब पहले से कहीं बेहतर हैं। ग्राम पंचायत के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य है कि गांव खोड के हर बच्चे का राजकीय स्कूल में नामांकन हो और वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। अनूप सिंह ने कहा कि यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का हमारा सामूहिक संकल्प है।
सरपंच प्रतिनिधि नरेश चौहान ने कहा कि पंचायत और स्कूल मिलकर हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। अभियान में शिक्षक राकेश, मुकेश रानी, सपना, सुदेश, मुनेश और रामनिवास के साथ गांव के 5 युवा वॉलंटियर भी शामिल रहे, जो सप्ताह में दो दिन बच्चों को अतिरिक्त पढ़ाई में मदद करेंगे।
शिक्षकों ने अभिभावकों को निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मिड-डे मील और छात्रवृत्ति पर की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि नामांकन के बाद पहले 100 दिन में बच्चों के बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणित के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। हर महीने अभिभावक-शिक्षक चौपाल लगाकर बच्चों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन

जितेंद्र सोलंकी
|
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। तोबड़ा गांव निवासी और प्रसिद्ध गौसेवक चौधरी महिपाल सिंह खरब को बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला का सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर इलाके की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी नेताजी अतरलाल ने ...
Continue Reading

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading

अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य,
अटेली | वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में संस्कारों के प्रसार को लेकर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगा...
Continue Reading
Advertisement

Trending