नांगल चौधरी | युवक की संदिग्ध मौत : भाई ने भाभी व ढाणी त्यागियां के युवक पर हत्या की आशंका जताई

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने भाभी पर जताई हत्या की आशंका
नांगल चौधरी में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने भाभी पर जताई हत्या की आशंका

नांगल चौधरी । क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के भाई महेंद्र, निवासी असरावास, ने थाना में लिखित शिकायत देकर अपनी भाभी और ढाणी त्यागियां के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महेंद्र द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उसके भाई का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई थी।

महेंद्र का कहना है कि उसका भाई घर से निकला था, जिसके बाद कुछ समय पश्चात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य घटना नहीं है और इसमें साजिश के तहत हत्या की गई हो सकती है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। महेंद्र ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कराने, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित अन्य साक्ष्यों की जांच करने और नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना नांगल चौधरी पुलिस के अनुसार अभी शिकायत नहीं आई है |

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | अभय सिंह यादव का बड़ा बयान : विपरीत हालात में मिला टिकट, 10 साल में पानी की सबसे बड़ी समस्या सुलझाई, मेडिकल कॉलेज और लॉजिस्टिक हब पर सियासत गरम

Array
|
नांगल चौधरी में अभय सिंह यादव का बड़ा बयान, पानी और मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर घिरी सियासत
नांगल चौधरी में अभय सिंह यादव का बड़ा बयान, पानी और मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर घिरी सियासत
नांगल चौधरी। क्षेत्र के कांवी की ढाणी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन, कार्यकाल और मौजूदा हालातों पर खुलकर बात रखी। उन्होंने अपने भाषण में संघर्ष, काम, विरोध और क्षेत्र के विकास से जुड़े हर पहल...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सूखे इलाके से विकास की नई पहचान तक : पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव का भव्य स्वागत

Array
|
नहरी पानी के लिए सम्मान समारोह, मंच पर पूर्व मंत्री का अभिनंदन
नहरी पानी के लिए सम्मान समारोह, मंच पर पूर्व मंत्री का अभिनंदन
नांगल चौधरी | जो कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसता था, आज नहरों के बहते पानी, सुधरते भू-जल स्तर और बढ़ते रोजगार के अवसरों के साथ नई पहचान बना रहा है। इसी बदलाव के प्रतीक बने पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के सम्मान में रविवार, 3 मई 2026 को क...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पूर्व सिंचाई मंत्री का सम्मान समारोह : नहरी पानी पर अभिनंदन | ट्रैक्टरों के काफिले से जोरदार स्वागत

Array
|
नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों पर किसानों ने जताया आभार, मंच पर सम्मानित पूर्व मंत्री
नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों पर किसानों ने जताया आभार, मंच पर सम्मानित पूर्व मंत्री
नांगल चौधरी | क्षेत्र की कांवी की ढाणी में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्यासी भूमि तक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल स्तर सुधारने के प्रयासों को लेकर उनका अभिनंदन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षे...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: