महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ : 189 रोगियों की हुई जांच

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
शिविर के दौरान लोगों को घुटनों की बीमारी के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ।
शिविर के दौरान लोगों को घुटनों की बीमारी के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ।

महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में बुधवार को आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में अप्रत्याशित संख्या में रोगी पहुंचे। मुख्य अतिथि कमल सैनी द्वारा निशुल्क कैंप का फीता काटकर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद द्वारा वैल्टन हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में बुधवार को भारी संख्या में रोगियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

महेंद्रगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि।

महेंद्रगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि।

कैंप के प्रारंभ में डॉक्टर संदीप यादव द्वारा बड़ी एलइडी स्क्रीन पर रोगियों को घुटने में खराबी होने के कारण, बचाव, सावधानियां एवं उपचार के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ यादव ने बताया कि अधिकतर मामलों में रोगी अगर सावधानी रखें तो प्रारंभिक अवस्था में ही उचित उपचार के द्वारा हम अपने घुटनों की सुरक्षा कर सकते हैं और घुटना प्रत्यारोपण से बचा जा सकता है।डॉ संदीप यादव और उनकी टीम ने 189 रोगियों की बीपी, शुगर के साथ-साथ बीएमडी सहित 2310 रुपए की विभिन्न जांचें निःशुल्क कीं।

भारत विकास परिषद के संपर्क प्रमुख रमेश टांक ने मंच से भारत विकास परिषद और सैनी क्षत्रिय सभा द्वारा आम लोगों के हित के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी बताया जिसकी सभी लोगों ने और डॉक्टर संदीप यादव ने तारीफ की।

शिविर में रोगियों की जांच करते डॉ. संदीप यादव और उनकी टीम।

शिविर में रोगियों की जांच करते डॉ. संदीप यादव और उनकी टीम।

सैनी क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी, उप प्रधान महादेव प्रसाद सैनी,सचिव होशियार सिंह सैनी, खजांची दुष्यंत कुमार सैनी ने संयुक्त बयान में बताया कि हमारा कैंप काफी सफल रहा और जनमानस की सेवा करके पूरी सैनी क्षत्रिय सभा गर्व और संतुष्टि महसूस कर रही है। कैंप के दौरान  रामनिवास सैनी, काशीराम सैनी, दिनेश सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, संजय कुमार सैनी, विनोद कुमार सैनी, कृष्ण कुमार सैनी राधेश्याम सैनी, अभे सिंह पीटीआई आदि सैनी समाज के अनेक लोगों ने पूरा सेवा कार्य व्यवस्थित रूप से बनाए रखा।

स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग।

स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा, जिला समन्वयक भरत खुराना,महिला संयोजिका रीना बंटी, रतिराम टांक,सचिव रामगोपाल मित्तल, हरिराम खन्ना, डॉ भंवर सिंह कसाना, इंद्र लाल शर्मा, नीरज मित्तल, सुरेंद्र बंटी, विजेंद्र सिंह, सोनू प्रजापति, ज्ञानी राम, अमित भार्गव, सुभाष गुप्ता, मुकेश मेहता, दलीप गोस्वामी,पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य सुबह से दोपहर बाद तक व्यवस्था संभालने सहित सेवा कार्यों में लग रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप यादव और उनकी टीम को दोनों संस्थाओं की तरफ से सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया। डॉ संदीप यादव ने सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का कैंप अभूतपूर्व रहा और निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक : टॉप 10 नशा तस्कर और हॉटस्पॉट रहेंगे निगरानी में

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। जिले को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी गंभीर विषय को लेकर बुधवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान तथा एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : जांजरियावास योगशाला में प्रतिभाओं ने दिखाया दम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दृश्य।
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दृश्य।
महेंद्रगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगशाला जांजरियावास में ब्लॉक स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रत...
Continue Reading

नांगल चौधरी | योग और खेल एक दूसरे के पूरक : निरंतर अभ्यास से एकाग्र होता है मन-डॉ. ललित मोहन जोशी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।
योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।
नांगल चौधरी | आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशीबाला एवं जिला योग कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयुष विभाग द्वारा खंड नांगल चौधरी के ग्राम बनिहाड़ी स्थित नवनिर्मित व्यायामशाल...
Continue Reading
Advertisement

Trending