नारनौल | साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाला निजी बैंक का सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

नारनौल। साइबर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक निजी बैंक के सेल्स ऑफिसर (मैनेजर) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो जालंधर के फुटगल चौक स्थित एक निजी बैंक शाखा में सेल्स ऑफिसर (मैनेजर) के पद पर कार्यरत था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार तथा एएसपी फैजल खान के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को शिकायतकर्ता के इंडसइंड बैंक खाते से मोबाइल हैक कर बैंक एप्लीकेशन के माध्यम से 50 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी। ठगी की गई राशि का उपयोग बैंक के एक क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में किया गया। शिकायतकर्ता ने जब अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच की तो उसमें क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल नंबर के साथ आरोपी गौरव का मोबाइल नंबर भी दिखाई दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि संबंधित क्रेडिट कार्ड एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था, जबकि उसमें उसके पति का मोबाइल नंबर अटैच था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो लोगों के मोबाइल फोन हैक कर ऑनलाइन रकम निकालता था और क्रेडिट कार्ड का बिल भरवाने पर 20 प्रतिशत कमीशन देता था। आरोपी अपना कमीशन काटकर बाकी रकम आगे ट्रांसफर कर देता था।

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने 3 जून को आरोपी गौरव को उसके बैंक से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading

नारनौल | विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम सभाओं में जल प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा : पेयजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी पंचायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” थीम के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending