नारनौल | योग मैराथन में उमड़ा जनसैलाब : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

नारनौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक भव्य योग मैराथन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। उनके साथ उपायुक्त अनुपमा अंजली भी मौजूद रहीं।

नारनौल में योग मैराथन के दौरान दौड़ लगाते प्रतिभागी

नारनौल में योग मैराथन के दौरान दौड़ लगाते प्रतिभागी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन में शामिल लोगों ने हाथों में ‘करो योग-रहो निरोग’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयवीर धनखड़, करण सिंह तथा करण कुमार ने भी बच्चों को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी है।

इस अवसर पर डॉ कृष्ण आर्य ने हरियाणवी गीतों के माध्यम से योग का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक तथा एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने भी स्टेडियम तक दौड़ लगाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सुरेश चौधरी तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशिबाला सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लड़कों की 21 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग मैराथन में गांव नांगल सोडा के मोनू ने प्रथम, बलाना के अंकित ने द्वितीय तथा गावड़ी जाट के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 21 वर्ष से कम आयु वर्ग में महेंद्रगढ़ के केशव प्रथम, गांव बारडा के गौरव द्वितीय तथा कांवी के मोहित तृतीय स्थान पर रहे।

लड़कियों की 21 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग प्रतियोगिता में जूडो नर्सरी की गुंजन प्रथम, जागृति द्वितीय तथा दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 21 वर्ष से कम आयु वर्ग में गांव बलाना की पूनम प्रथम, कांवी की कोमल द्वितीय तथा गुवानी की ईशानी तृतीय स्थान पर रहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त : सभी ऑटो में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश | महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में डीएसपी नारनौल डॉ. कविता तथा थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। ...
Continue Reading

नारनौल | नगर परिषद में नोटिसों का गुप्त खेल : शाखा से छिपाकर अलमारी में रखे जा रहे दस्तावेज | आखिर किसके इशारे पर चल रही कार्रवाई

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल | नगर परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर के करीब तीन दर्जन भवन मालिकों को अवैध या अतिक्रमण के नोटिसों का है, जिनकी प्रक्रिया को लेकर परिषद के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद की ...
Continue Reading

नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी : आईटीआई मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम | 21 जून को श्रुति चौधरी करेंगी जिला स्तरीय आयोजन की अगुवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
नारनौल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" तथा "योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा" रखी गई है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending