नांगल चौधरी | आज लगेगा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला : तैयारियां जोरों पर

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला

नांगल चौधरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 17 जून को अंबेडकर भवन, नगर पालिका प्रांगण, नांगल चौधरी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस लोक कल्याण मेले में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। मेले में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेले का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं उनका लाभ उठाने की अपील की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज : नांगल चौधरी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित | 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करवाती योग सहायिका अशोक कुमारी।
योग करवाती योग सहायिका अशोक कुमारी।
नांगल चौधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को नांगल चौधरी अनाज मंडी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित की गई। 21 जून को होने वाले मुख्य खंड स्तरीय कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित...
Continue Reading

नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल कालिया में एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल कालिया में एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। एसडीएम उदय सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए गांव नांगल कालिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्द...
Continue Reading

नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी थाने में सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी एसआई पवन।
नांगल चौधरी थाने में सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी एसआई पवन।
नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार थाना नांगल चौधरी में क्षेत्र के सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एसआई पवन ने की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति ...
Continue Reading
Advertisement

Trending