मंडी अटेली के नांगल गांव में अंबेडकर जयंती का उत्साह: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
|
नांगल गांव में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई
नांगल गांव में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

महेंद्रगढ़। मंडी अटेली क्षेत्र के गांव नांगल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा समिति नांगल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट अतरलाल (पूर्व प्रत्याशी, बहुजन समाज पार्टी अटेली) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राकेश (जिला प्रमुख, महेंद्रगढ़), जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, कृष्ण बाबूजी और प्रमोद वालिया शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच भूपेंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन समिति प्रधान विकास सिंघानिया द्वारा किया गया।

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व पर जोर देते हुए बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच धर्मेंद्र कुमार, भाग सिंह चेयरमैन, शेर सिंह यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी अटेली | विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा : गुजरवास को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प | उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

जितेंद्र सोलंकी
|
मंडी अटेली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा रानी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिय...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान

हरविन्द्र यादव
|
Oplus_131072
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में लंबे समय से अपनी ईमानदार सेवाएं दे रहे थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार को विभागीय पदोन्नति देते हुए निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक दीपक न...
Continue Reading

अटेली | गरीबी से सेवा तक का सफर : मानवता को बनाया धर्म | पवन राठौड़ बने हजारों युवाओं की प्रेरणा

जितेंद्र सोलंकी
|
पवन राठौड़ मोड़ी
पवन राठौड़ मोड़ी
अटेली | कहा जाता है कि महान कार्यों की नींव संघर्ष की मिट्टी में ही रखी जाती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पवन कुमार राठौड़ की, जिन्होंने अभावों, कठिनाइयों, संघर्षों और चुनौतियों के बीच अपना जीवन बिताते हुए समाज सेवा को अपना धर्म बना लिया। पव...
Continue Reading
Advertisement

Trending