ज़िला
जय भीम के नारों से गूंजा नांगल चौधरी: अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नांगल चौधरी क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी और स्लम जागृति समिति पटीकरा हल्का नांगल चौधरी के प्रधान राजकुमार जेई की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में नीले झंडों और “जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही उनके सपनों का भारत बनाने की कुंजी है।
इस अवसर पर जगराम सुबेदार, डॉ. सतिश, संतलाल साहब (घाटाशेर), प्रदीप चौधरी (निजामपुर), सुभाष (निजामपुर), मुकेश (निजामपुर), सुनील पवेरा, सरजीत (घाटाशेर), सुनील (छिलरो), प्रदीप (घाटाशेर), मुकेश पंच (निजामपुर), भूपसिंह (धानोता), भूपसिंह (घाटाशेर) और महेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नवयुवक मौजूद रहे।
नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में 41 दिन का तप शुरू : नागा योगी वीर देव नाथ कर रहे कठोर साधना
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद