ज़िला
गांव मांदी की बेटी सपना ने UPPSC में हासिल की 8वीं रैंक : घर पहुंचकर किया गया सम्मान, पगड़ी पहनाकर बढ़ाया मान : परिवार और गांव में खुशी का माहौल
गांव मांदी की बेटी सपना, सुपुत्री विक्रम यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लगातार लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
सपना की इस बड़ी सफलता पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव और लोजपा (रामविलास) के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुरैया ने गांव मांदी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सपना को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही पूरे परिवार को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर वासुदेव यादव ने कहा कि UPPSC जैसी कठिन परीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त करना आसान नहीं है। यह सपना की कड़ी मेहनत, धैर्य और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेटी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
परिजनों के अनुसार सपना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव और आसपास के क्षेत्र से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
गांव के युवाओं के लिए सपना की यह सफलता प्रेरणा बनकर सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटियां यदि ठान लें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं और सपना इसका जीता-जागता उदाहरण है।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान राहुल गुरैया ने भी सपना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज और देश के लिए गर्व का विषय हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर वासुदेव यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा ,राहुल शर्मा, दिनबंधु, देवेंद्र, बाबूलाल, संदीप, रमन और बीरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान