ज़िला
हरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
आईपीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों में महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक जेवरिया को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश में कुल 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें महेंद्रगढ़ की एसपी पूजा वशिष्ठ को स्टेट विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एसपी पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, दीपक जेवरिया इससे पहले मानेसर में डीसीपी के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को उम्मीद है कि नए एसपी के नेतृत्व में पुलिस-जन संवाद मजबूत होगा और अपराध नियंत्रण में और तेजी आएगी।

रोहतक और हिसार के एसपी भी बदले
आईपीएस राजेश कुमार को एसपी नूंह से एसपी एससीबी, आईपीएस डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम से एसपी नूंह भेजा गया है। सुरिंदर बोहरिया को एसपी रोहतक से एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है, जबकि आईपीएस शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीएचक्यू भेजा गया। इसके अलावा आईपीएस मकसूद अहमद को लीव से वापसी पर एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) बनाया गया है।
आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी फतेहाबाद बनाया गया
आईपीएस नितीश अग्रवाल को एडीसी टू गवर्नर से एसपी पलवल, वरुण सिंगला को एसपी पलवल से एसपी सिक्योरिटी सीआईडी में भेजा गया है। अर्श वर्मा को एसपी चरखी दादरी से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) और सिद्धांत जैन को एसपी फतेहाबाद से एसपी हिसार की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद भेजा गया है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
