नांगल चौधरी में टोल के पास सड़क हादसा: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रिपोर्टर:
|

क्षेत्र में सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान नांगल चौधरी निवासी रमेश सैनी उर्फ मामा (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी निजी कार्य के बाद घर लौट रहे थे।

हादसा टोल प्लाजा से करीब चार किलोमीटर दूर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक गाय आ जाने से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने मौके पर सड़क की प्रकाश व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि टोल प्लाजा के आसपास पर्याप्त रोशनी नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र की भी करीब एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब परियोजना से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लगभग 150 एकड़ भूमि को लेकर पिछले आठ वर्षों से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। किसानों द्वारा जमीन बेचने से इनकार किए जान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों को मिला स्वस्थ जीवन : संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश

मंजीत सोनी
|
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
नांगल चौधरी। संवाददाता मंजीत सोनी। आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में गुलाब डेंटल क्लीनिक की डॉ. मधु यादव एवं डॉ. सुरेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में पहुंचने पर प्राचार्य वंदना यादव ने दोनों अतिथियो...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सोलर लाइन विवाद में बड़ा खुलासा : सरपंच ने लगाए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप | एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

हरविन्द्र यादव
|
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
नांगल चौधरी। गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब और अधिक गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पहले ग्रामीणों द्वारा बिना सहमति बिजली लाइन बिछाने और फर्जी सहमति पत्र तैयार करने के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब गांव की सरप...
Continue Reading
Advertisement

Trending