ज़िला
नारनौल। सिलारपुर महता में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण: विकास कार्यों की सौगात, गांव में उत्सव का माहौल
नारनौल क्षेत्र के गांव सिलारपुर महता में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव
कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में पानी की टंकी का उद्घाटन, रामदेव मंदिर से हडडोडी तक सड़क की मरम्मत, स्कूल के खेल मैदान में चारदीवारी व स्टेज निर्माण, चौपाल में पानी की टंकी, हर घर तक जीआई पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, प्राथमिक स्कूल में पानी की टंकी, होली दहन स्थल पर बोरिंग व टंकी तथा श्मशान घाट में टीन शेड, चबूतरा और मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख राकेश कुमार ने शिरकत की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और गांव के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच सुनीता, वीर सिंह नंबरदार, बहादुर सिंह (सरपंच, खोड़मा), ओमप्रकाश खनगवाल, प्रमोद (सरपंच प्रतिनिधि, सीहमा), डॉ. सुशील शीलू सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने न केवल अंबेडकर जयंती को यादगार बनाया, बल्कि गांव के विकास को नई दिशा देने का संदेश भी दिया।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान