ज़िला
हकेवि में एनसीसी कैडेट्स को मिला सशस्त्र बलों का मार्गदर्शन : विंग कमांडर अजीत कुमार ने किया प्रेरित : एनडीए-सीडीएस जैसे विकल्पों की दी जानकारी : करियर के साथ देश सेवा का संदेश
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा ‘सशस्त्र बलों में करियर के अवसरः चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ विषय पर एक प्रेरणादायक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अजीत कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट रमेश कुमार (एएनओ) द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। इस दौरान कुल 24 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी की।
अपने संबोधन में विंग कमांडर अजीत कुमार ने सशस्त्र बलों को युवाओं के लिए एक सम्मानजनक और उज्ज्वल करियर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना न केवल देश सेवा का अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करती हैं।
उन्होंने बताया कि रक्षा सेवाओं में प्रवेश के लिए एनडीए, सीडीएस और एएफसीएटी जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से युवा अपनी योग्यता के अनुसार करियर बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने सशस्त्र बलों के जीवन की विशेषताओं, अवसरों और चुनौतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विंग कमांडर ने एनसीसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं में ‘ऑफिसर लाइक क्वालिटीज’ विकसित करता है, जो सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) की तैयारी में सहायक होता है। उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू की प्रक्रिया और तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कैडेट्स को नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास, शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. पायल चंदेल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. नरेश, प्रो. अजय पाल सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान