ज़िला
ज्ञान भारतम मिशन से सहेजी जाएगी हरियाणा की विरासत : 15 जून तक अभिलेख दान अभियान : पांडुलिपियों की होगी जियो-टैगिंग और संरक्षण : डीसी कैप्टन मनोज कुमार
हरियाणा की समृद्ध पांडुलिपि और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए राज्य सरकार ने “ज्ञान भारतम मिशन” के तहत बड़ा अभियान शुरू किया है। इस मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों की पहचान, प्रलेखन और संरक्षण के लिए राज्यभर में विशेष सर्वेक्षण चलाया जाएगा, जो 15 जून तक जारी रहेगा।
इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि यह मिशन केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को सुरक्षित रखना है।
उपायुक्त ने बताया कि “ज्ञान भारतम मिशन” के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न स्थानों पर मौजूद पांडुलिपियों की पहचान और संरक्षण का कार्य करेंगी।
महेंद्रगढ़ जैसे ऐतिहासिक महत्व वाले जिले में यह अभियान विशेष रूप से प्रभावी रहने की उम्मीद है, क्योंकि यहां अनेक प्राचीन मंदिर, मठ, पाठशालाएं और निजी संग्रह मौजूद हैं।
मिशन के तहत सरकारी पुस्तकालयों के साथ-साथ निजी संस्थानों और धार्मिक स्थलों में रखी प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़-पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कर उनकी जियो-टैगिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए हरियाणा का अभिलेखागार विभाग नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
इसके साथ ही “अभिलेख दान अभियान” के माध्यम से आम लोगों को भी अपने पास सुरक्षित ऐतिहासिक दस्तावेज, मानचित्र और पुरानी तस्वीरें राज्य अभिलेखागार को सौंपने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि उन्हें वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप “धरोहरशास्त्री इंटर्नशिप कार्यक्रम” के जरिए युवाओं को भी इस संरक्षण अभियान से जोड़ा जा रहा है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान