गांव फतेहपुर की बेटी मुस्कान बनी आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट : SSC CGL 2025 में सफलता प्रतिभा और मेहनत से रचा इतिहास, परिवार और गांव में खुशी का माहौल

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान ने SSC CGL 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मुस्कान की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन के दम पर बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।

मुस्कान की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का निरंतर सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विशेष रूप से शिव चरण यादव, सतीश और देवेंद्र कुमार के प्रेरणादायक सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मुस्कान को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुस्कान की सफलता पर ओमप्रकाश, सत्यनारायण साहब, रघबीर पूर्व सरपंच, नरेंद्र, देशराज, प्रदीप, मुकेश दीवान, राजेश गोयल, विक्रम मास्टर, अनूप सिंह यादव, विजयपाल रोहिला, बिशन शर्मा, डॉ. रणपाल सिंह और अजीत प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending