ज़िला
निजामपुर I नशा मुक्त अभियान तेज: पुलिस ने गांव-गांव जाकर दी चेतावनी, युवाओं को दिखाई सही राह
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत थाना निजामपुर के गांव रोपड़ सराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने विशेष रूप से युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

निजामपुर में नशा मुक्त अभियान
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही लोगों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सके।
इसके अलावा पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी आमजन को दी। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे लोग अपने अधिकारों और कानून की जानकारी से जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया।
निजामपुर | पुलिस-जनप्रतिनिधि समन्वय पर जोर : नशे से दूर रहने की अपील | थाना प्रभारी भगत सिंह का हुआ स्वागत
निजामपुर | सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान : रणवीर राड़ व छोटेलाल चंदेला का अभिनंदन | युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश
निजामपुर। शोक के बीच जनचिंता के मुद्दों पर बोले दुष्यंत चौटाला : महंगाई और खाद संकट पर जताई चिंता
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान