फरीदाबाद। मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | रुपये 20 हजार नकद बरामद

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।

फरीदाबाद। सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अलीगढ़ तथा सचिन कुमार निवासी गांव बढ़ियावाली, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना बीपीटीपी के एक अन्य चोरी के मामले में 25 अप्रैल से जेल में बंद थे। पुलिस ने 2 जून को दोनों को जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, जिसमें मंदिर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि 3 अप्रैल की रात आरोपियों ने सेक्टर-56 स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-56 निवासी पवन ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल की रात उसके घर के सामने स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को मामले में शामिल पाया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | फिरोजपुर झिरका में दर्दनाक सड़क हादसा : कुत्ते को बचाने के प्रयास में पुलिया से नीचे गिरी कार | एक होमगार्ड जवान की मौत | दो गंभीर घायल

बबीता वर्मा
|
फिरोजपुर झिरका में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
फिरोजपुर झिरका में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
 नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचा...
Continue Reading

नूंह | गैंगरेप पीड़िता की मौत पर मेवात में उबाल : 36 बिरादरी ने निकाला विरोध मार्च | आरोपियों की गिरफ्तारी को 3 दिन का अल्टीमेटम

बबीता वर्मा
|
नूंह में गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकालते लोग।
नूंह में गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकालते लोग।
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के साथ कथित गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में उसकी आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मेवात की 36 बिरादरी के लोग एकजुट ह...
Continue Reading

नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद

बबीता वर्मा
|
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
नूंह। आयुक्त फरीदाबाद मंडल एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के चेयरमैन संजय जून की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय नूंह में एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेवात क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की...
Continue Reading
Advertisement

Trending