ज़िला
नांगल चौधरी | सोलर लाइन विवाद में बड़ा खुलासा : सरपंच ने लगाए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप | एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
नांगल चौधरी। गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब और अधिक गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पहले ग्रामीणों द्वारा बिना सहमति बिजली लाइन बिछाने और फर्जी सहमति पत्र तैयार करने के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब गांव की सरपंच ज्योति ने स्वयं पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ को शिकायत देकर पूरे मामले में कथित फर्जीवाड़े और दस्तावेजी हेराफेरी का बड़ा आरोप लगाया है। सरपंच की शिकायत के बाद यह मामला केवल ग्रामीण विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब प्रशासनिक स्तर पर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार गांव खटोटी खुर्द में स्थापित कोशील्या सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। ग्रामीण लगातार आरोप लगा रहे थे कि गांव की सहमति के बिना तीसरी बिजली लाइन बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि खेती योग्य जमीनों के ऊपर से लाइन निकालने से किसानों को भारी नुकसान होगा और भविष्य में भी कई परेशानियां खड़ी होंगी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया था और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब गांव की सरपंच ज्योति ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी मुहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किया गया। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित लोगों ने कथित रूप से नकली दस्तावेज तैयार कर बिजली विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कीं, जबकि उन्होंने ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया।
सरपंच ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिजली विभाग में एस्टिमेट तैयार करवाकर पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल गांव की पंचायत के अधिकारों का दुरुपयोग नहीं बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता और धोखाधड़ी का मामला है। शिकायत में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से दो बिजली लाइनें मौजूद हैं और अब तीसरी लाइन बिछाने से किसानों की जमीनों को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की स्पष्ट सहमति के परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पंचायत की मुहर और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने पूर्व में भी इस विवाद को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें ग्रामीणों ने फर्जी सहमति पत्र तैयार किए जाने और जबरन लाइन बिछाने के आरोप लगाए थे। अब सरपंच द्वारा स्वयं पुलिस प्रशासन को शिकायत दिए जाने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
सरपंच ज्योति ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित बिजली लाइन का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं अब प्रशासन और बिजली विभाग की आगामी कार्रवाई पर ग्रामीणों सहित पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
नांगल चौधरी | वीरांगनाओं के आदर्शों पर चलने का आह्वान : बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख | इंजी. पूनम शर्मा ने किया प्रेरित
नांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान
नांगल चौधरी | हरियाणा सरकार की गौसंवर्धन योजना के तहत तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित : दौंगली के रमेश चंद की गाय रही प्रथम
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल3 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल2 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की