नारनौल में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई : अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:
|

नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, टीम गांव कोजिंदा स्कूल के पास गश्त पर मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांव सेका के पास 148बी हाईवे अंडरपास के नजदीक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी गांव सेका, थाना सदर नारनौल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस संबंध में थाना सदर नारनौल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में उड़नदस्ता की छापेमारी : 4 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर | विकास कार्यों के दस्तावेज भी खंगाले

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आमजन के कार्यों में आ रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर छापेमारी की कार्रवाई की। इ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ : 189 रोगियों की हुई जांच

सुशील शर्मा
|
शिविर के दौरान लोगों को घुटनों की बीमारी के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ।
शिविर के दौरान लोगों को घुटनों की बीमारी के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ।
महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में बुधवार को आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में अप्रत्याशित संख्या में रोगी पहुंचे। मुख्य अतिथि कमल सैनी द्वारा निशुल्क कैंप का फीता काटकर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद द्वा...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : जांजरियावास योगशाला में प्रतिभाओं ने दिखाया दम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दृश्य।
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दृश्य।
महेंद्रगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगशाला जांजरियावास में ब्लॉक स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रत...
Continue Reading
Advertisement

Trending