ज़िला
तेज रफ्तार ट्रक का कहर : सोनीपत हाईवे पर दर्दनाक हादसा | दो सगी बहनों की मौत, कई घायल
हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई, जिससे दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार सवार लोग सर्विस लेन में रुके हुए थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक संतुलन खो बैठा और रेलिंग तोड़ते हुए सीधे कार में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 100 मीटर तक ट्रक के साथ घसीटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार कार में मनदीप कौर, मनप्रीत कौर, जगजीत कौर समेत अन्य लोग और एक बच्चा सवार था। सभी लोग दिल्ली के उत्तम नगर से मुरथल में जन्मदिन मनाने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
इस भीषण हादसे में मनदीप कौर और उसकी बहन मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक तेज गति में था और संतुलन खोने के कारण हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद